हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बरेली हाईवे पर शव रखकर दो बार लगाया जाम
पीलीभीत, अप्रैल 2 -- बीसलपुर। गांव गोबल पतीपुरा में विवाद के बाद पिछले दिनों संघर्ष में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बीसलपुर-बरेली हाईवे पर शव रखकर दो बार जाम लगाया। जाम की सूचना पर एसडीएम, सीओ और पूर्व मंत्री ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पर ग्रामीणों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। वहीं आरोपी सत्यपाल के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। हालांकि अधिकारियों के कहने पर जाम खोल दिया। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गोबल पतीपुरा निवासी पूर्व प्रधान दिवंगत रामसिंह यादव ने अपनी 10 बीघा जमीन बड़ी बेटी अनीता देवी के नाम कर दी थी। इसी बात को लेकर राम सिंह के भतीजे सत्यपाल यादव, मुरारी लाल आदि अनीता देवी से र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.