सिद्धार्थ, मार्च 27 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिले के जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के नादेपार गांव में युवा व्यापारी शिवम कसौधन की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक के पिता इन्द्रेश कसौधन ने जिला प्रशासन ने शेष आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर विरोध दर्ज कराया। उप्र उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अजय कसौधन के नेतृत्व में परिजनों व ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। गिरफ्तारी न होने की दशा में भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है।पीड़ित परिवार की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि 10 मार्च को शिवम कसौधन की नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए परिजनों ने आरोप लगाया है कि शुरुआती जांच से लेकर अब तक पुलिस की कार्रवाई संदिग्ध और धीमी रही है। परिजनों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.