हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने दिया धरना
बागपत, मई 29 -- बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डौला गांव निवासी युवक नितिन राणा की बुधवार को लोनी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे परिजन और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गुरुवार को उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक नामजद आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते वे नितिन का शव गांव नहीं लाएंगे। डौला गांव निवासी 20 वर्षीय नितिन राणा बुधवार दोपहर नौकरी की तलाश में गुरुग्राम जाने की बात कहकर घर से निकला था। पड़ोसी युवक उसे बाइक से टटीरी रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था। देर शाम पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि नितिन का शव लोनी क्षेत्र के सिकरानी नहर पटरी स्थित ग्रीन बेल्ट में हंसराज स्टेडियम के पास पड़ा मिला है। युवक की छाती और कनपटी पर गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक नितिन के बड़े भाई चांद ने डौला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.