हत्यारोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग, धनबाद सांसद व डुमरी विधायक डटे
बोकारो, मई 30 -- बेरमो कोयलांचल के सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र अंतर्गत फुसरो नगर परिषद के वार्ड नंबर 12 निवासी महेश कुमार की गर्भवती पत्नी अनिता कुमारी की मौत के बाद अमलो में पंडित दीनदयाल चौक पर सुबह से लेकर रात तक परिजन व क्षेत्र के लोग सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता-कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि जुटे रहे। मालूम हो कि मृतका के दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। सड़क जाम के कारण दोनों ओर दूर-दूर तक वाहनों की कतार लगी रही। बेरमो सीओ संजीत कुमार सहित पुलिस के वरीय पदाधिकारी से लेकर विभिन्न थाना के थाना प्रभारी से जवान मौजूद रहे। वहीं आक्रोशितों को समझाने का लगातार प्रयास किया जाता रहा परंतु कोयला माफिया सहित आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग पर लोग डटे रहे। यह भी पढ़ें- ढोरी में जलावन के लिए कोयला ला रही गर्भवती महिला से माफिया के इशारे पर मारपीट, मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.