जौनपुर, मार्च 25 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के सिरकोनी गांव में जमानत पर छूटे हत्या के आरोपी की बुधवार को दौड़ा दौड़ाकर पीटने और चाकू घोंपकर हत्या करने वाले आरापियों ने जमकर दहशत फैलाया। एक दर्जन की संख्या में दौड़ाए आरोपियों का भय इतना अधिक था कि किसी ने आशीष को अपने घर में घुसने नहीं दिया। पुलिस और ग्रामीण ढाई वर्ष पहले हुई हत्या से तार जोड़ा जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि जिस समय बदमाशों ने आशीष को दौड़ाया तो वह भागकर सीधे मौर्या बस्ती में पहुंचा। वहां जैसे ही किसी के घर में घुसने का प्रयास किया वैसे ही बदमाश पहुंच गए और घर में जगह न देने की बात कहते हुए धमकी दी। तीन-चार घरों का आशीष ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कहीं उसे बचाव के लिए मदद नहीं मिली। अंतत: बदमाशों ने पकड़कर चाकू घोंपकर मार डाला। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ...