उन्नाव, अप्रैल 18 -- सुमेरपुर, संवाददाता। बिहार थाना क्षेत्र के नमाखेडा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर गुरूवार को पति व सास पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है।बतातें चलें कि बिहार थाना क्षेत्र के नमाखेडा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में स्वाती उर्फ लक्ष्मी का शव घर के कमरे में मंगलवार फंदे से लटका मिला था। मृतक लक्ष्मी के पिता बृजमोहन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर पति मयंक विक्रम सिंह उर्फ गोलू व सास मुन्नी सिंह पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने नामजद पति व सास पर गुरूवार को दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया था। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए महिला की जहर देकर हत्या शुक्रवार को पुलिस ने मृतक स्वाती के पति को गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा है ।

हिंदी हिन्दुस...