कानपुर, अप्रैल 8 -- सरसौल। महाराजपुर के भेवली में सोमवार शाम शराबी पति हरिपाल ने डंडे से प्रहार कर पत्नी रामदेवी की हत्या कर दी थी। घटना के बाद से आरोपित फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन तीन दिन बाद भी आरोपित को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। थाना प्रभारी महाराजपुर राजेश कुमार ने बताया हत्यारोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...