प्रयागराज, मार्च 26 -- प्रयागराज, संवाददाता। एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट ने जौनपुर में सनसनीखेज हत्याकांड के वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त शुभम यादव को गुरुवार शाम मछलीशहर-जौनपुर हाईवे स्थित मलसिल मोड़ तिराहे के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।जौनपुर में सिकरारा थानाक्षेत्र के निजामुद्दीनपुर के रहने वाले अभियुक्त शुभम यादव ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि मृतक रमाकांत यादव से उसने रुपये उधार लिया था। समय पर पैसा वापस न कर पाने के कारण रमाकांत लगातार दबाव बना रहा था, जिससे परेशान होकर उसने अपने साथी अशोक कुमार यादव के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली। 19 नवंबर 2025 को रमाकांत के मुंबई से लौटने की जानकारी मिलने पर दोनों उसे कार में बैठाकर प्रयागराज से जौनपुर की ओर ले गए। रास्ते में सामधगंज बाजार हाईवे पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.