मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिवाइपट्टी पुलिस ने हत्यारोपित हरशेर गांव के दो सगे भाइयों को मंगलवार रात गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शिकेश कुमार और राजन कुमार को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि 26 जुलाई 2023 को भूमि विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट व हिंसक झड़प हुई थी। मारपीट में दर्जनभर से अधिक लोग जख्मी हो गए थे। एक घायल लालबाबू सहनी की मौत हो गई थी। मामले में दोनों भाइयों को आरोपित किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.