मुजफ्फरपुर, अप्रैल 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। गायघाट के चोरनिया में ग्रामीण जगतवीर राय की हत्या मामले में आरोपित तत्कालीन थानेदार राजा सिंह पर कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को राजद का एक प्रतिनिधिमंडल डीजीपी विनय कुमार से मिला। डीजीपी को बताया गया कि मामले में एफआईआर के बावजूद अब तक आरोपित दारोगा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उसे सस्पेंड कर देने भर से मृतक के परिवार को कैसे न्याय मिलेगा। राजद के प्रतिनिधिमंडल ने एफआईआर में पर्याप्त धाराएं नहीं लगाए जाने का मुद्दा भी उठाया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल जिला राजद अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने डीजीपी को बताया कि घटना के बाद डीएम ने रामनाथ कुमार को दंडाधिकारी नियुक्त कर शीघ्र जांच करने का निर्देश दिया था। यह भी पढ़ें- डीजीपी से मिला राजद का प्रतिनिधिमंडल अब तक ना तो समूचित जांच की गई ह...