सिद्धार्थ, जून 18 -- सिद्धार्थनगर, इन्द्र मणि पाण्डेय। मोहाना थाना क्षेत्र के दुल्हा शुमाली गांव के पिपरहवा टोला में मंगलवार की रात छत पर सो रहे एक युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी पर अब तक तीनों आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इससे गांव में गम व गुस्से का माहौल है। यह भी पढ़ें- छत पर सोने गया युवक और सुबह मिली खून से सनी लाश, घर में घुसकर गला रेतकर हत्याहत्या का विवरण क्षेत्र के दुल्हा शुमाली गांव के पिपरहवा टोला निवासी मुकेश गुप्त (25) पुत्र रामदेव मंगलवार की रात छत पर सोने गया था। बुधवार की सुबह उसकी मां कलावती देवी बेटे को जगाने गईं तो लहुलुहान हालत में पाया। उसका गला किसी तेज धारदार हथियार से रेता गया था। उसकी मौत हो चु...