जौनपुर, मार्च 8 -- जौनपुर। लाइन बाजार थाना पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम ने रोडवेज अनुबंधित बस के संविदा चालक 52 वर्षीय ललई यादव की हत्या के आरोपितों को छिपाने के दो आरोपितों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने मिले सुराग पर सुबह करीब 10.30 बजे सरपतहां थाना क्षेत्र के अमावां खुर्द गांव निवासी पंकज सिंह और बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना के पलिवार गांव के मूल निवासी मौजूदा समय में बस्ती शहर के शक्तिनगर कालोनी में रहने वाले अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया दोनों पर ललई यादव हत्याकांड में नामजद मुख्य आरोपित शाश्वत सिंह उर्फ गोलू व उसके साथियों देवांश सिंह उर्फ छोटू व सत्येंद्र सिंह को शरण देकर छिपाने का आरोप है। मालूम हो कि गत चार मार्च को ललई यादव की कार से स्कूटी में टक्कर मारने के बाद क...