कन्नौज, दिसम्बर 19 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के मधुपुरी गांव में ट्रैक्टर ड्राइवर की ईंटों से कूचकर की गई हत्या की जानकारी मिलने पर उसके परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। शव की दशा देख उनमें रोष फैल गया। परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। अधिकारियों के कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद किसी तरह शव को पोस्टमार्टम को भेजा जा सका। कांकरकुई गांव निवासी श्यामसुंदर किसी तरह ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरणपोषण करता था। पिता शिवपाल गांव में रहकर खेतीबाड़ी करते हैं। परिवार में उसके एक बहन हैं, जिसकी शादी हो चुकी है। वह मधुपुरी निवासी उदयवीर का ट्रैक्टर चलाता है। इस ट्रैक्टर में लेंटर डालने वाली मिक्सर मशीन भी चलती है। श्यामसुंदर की हत्या की जानकारी मिलते ही परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.