मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- गायघाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसरा मल्हटोली गांव में फरार हत्यारोपितों के घर पुलिस ने मंगलवार को डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में हलचल मच गई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि 30 सितंबर 2025 को लोचा गांव निवासी अशेश्वर राम के 42 वर्षीय पुत्र नंद किशोर राम की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज है। घटना के बाद से आरोपित रोहित सहनी और मोहित सहनी घर छोड़कर फरार हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दोनों फरार आरोपितों के घर इश्तहार चिपकाया गया है और उन्हें आत्मसमर्पण के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है। यह भी पढ़ें- मुरलीपुर में पुलिस ने डुगडुगी बजाकर आरोपितों के घर चिपकाया इश्तेहार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...