पटना, जुलाई 17 -- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने राजधानी पटना के जक्कनपुर स्थित बंटी यादव हत्याकांड के अभियुक्तों को स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने की मांग की है। राज्य सरकार से मांग की गयी है कि परिजनों को 50 लाख मुआवजा तथा आश्रित को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। पार्टी की राज्य स्तरीय जांच टीम हत्या के शिकार मृतक बंटी यादव के न्यू करबिगहिया पटना स्थित घर पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की। जांच टीम में राज्य सचिवमंडल सदस्य प्रमोद प्रभाकर, अजय कुमार सिंह, सुरेन्द्र सौरभ तथा पटना जिला पार्टी के सचिव विश्वजीत कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...