हजारीबाग, मार्च 30 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार को 12 वर्षीय मासूम के साथ हुई दरिंदगी एवं निर्मम हत्या के विरोध में पूरे विष्णुगढ़ प्रखंड में बंद काफी असरदार रहा। न्याय की मांग को लेकर प्रखंड के बाजार की सभी दुकानें, निजी स्कूल, कॉलेज एवं अन्य प्रतिष्ठान सुबह से शाम तक स्वतः स्फूर्त बंद रहे। सोमवार को भाजपा के कई नेता एवं कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और एनएच 522 को जाम कर दिया। जिसके वाहनों का परिचालन कुछ देर के लिए बाधित हुआ। हालांकि बाद में जाम हटा लिया गया। जिसके बाद परिचालन सामान्य हो गया। सातमील मोड़, हॉस्पीटल चौक तथा अखाड़ा चौक में घटना के विरोध में लोगों ने उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया। सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रखंड के नवादा, बनासो समेत गांव-देहातों में भी बंद का व्यापक असर दिखा। पूरे बाजार क्ष...