बाराबंकी, फरवरी 16 -- बाराबंकी। अधिवक्ता शोएब की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या के 72 घंटे बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो पाने से सोमवार की दोपहर अधिवक्ताओं का गुस्सा फिर से फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़कों पर उतर आए। पहले से अधिवक्ताओं के आक्रोश की संभावनाओं को देखते हुए पटेल तिराह छावनी में तब्दील रहा। अधिवक्ता जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे और जमकर पुलिस के विरोध में नारेबाजी की। पुलिस अधीक्षक ने बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल से मिलकर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। जुलूस की शक्ल में एसपी कार्यालय पहुंचे अधिवक्ता: कचहरी खुलने के साथ ही अधिवक्ता लामबंद होने लगे थे। दोपहर करीब दो बजे सैकड़ों अधिवक्ता बाराबंकी-अयोध्या पुराने राजमार्ग स्थित दीवानी न्यायालय गेट दो...