इटावा औरैया, मई 13 -- जसवंतनगर। विहारीपुरा गांव में पांच माह की मासूम दिव्यांशी की हत्या के मामले में आरोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश तेज कर दी है। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है। सोमवार शाम घरेलू विवाद के दौरान आरोपी पिता नारायण ने पत्नी मोहिनी की गोद से मासूम दिव्यांशी को पटक दिया था। गंभीर चोट लगने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी भाग गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। यह भी पढ़ें- पांच वर्षीय बालक की हत्या मामले में विशेष टीम गठित सीओ आयुषी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक ललित किशोर चतुर्वेदी और जोनई चौकी इंचार्ज रविन्द्र तोमर अलग-अलग टीमों के साथ संभावित ठिकानों...