हत्याकांड से जुड़े केस में गवाही दर्ज
सुल्तानपुर, मई 27 -- सुलतानपुर। बलवा, मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने के मामले में न्यायाधीश संध्या चौधरी की कोर्ट में डॉक्टर अजय कुमार सोनी ने गवाही दी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने उनसे जिरह की। उन्होंने बताया कि गौरीगंज थाना क्षेत्र के बलुअन कुशबेरा गांव में संपत्ति विवाद में 19 अगस्त 2014 को विवाद हुआ था। जिसमें दिनेश तिवारी की मौत हो गई थी। इसी के क्रॉस केस में आरोपी संत प्रसाद, अशोक तिवारीबआदि पर बलवा धारदार हथियार से हमला और हत्या की धमकी देने का आरोप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.