भागलपुर, जुलाई 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता 25 साल पहले घटित हीरामन मंडल हत्याकांड के चार अभियुक्तों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई। घटना अकबरनगर थाना क्षेत्र में वर्ष 2000 में घटित हुई थी। गुरुवार को एडीजे 16 संदीप सिंह की अदालत ने कांड के अभियुक्तों नवीन कुमार सिंह, पप्पू सिंह, अरविंद सिंह और अनिल कुमार सिंह को सजा सुनाई। सभी अभियुक्त अकबरनगर थाना क्षेत्र के खेरैहिया के रहने वाले हैं। कोर्ट ने अभियुक्तों पर 20-20 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने पर उन्हें छह महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। उक्त अभियुक्तों को अन्य धाराओं में भी सजा सुनाई गई है। सभी सजा साथ-साथ चलेंगी। साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने तीन अभियुक्तों को बरी कर दिया। मृतक हीरामन नाथनगर थाना क्षेत्र के अजमेरीपुर का रहने वाला था। जान बचाने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.