पूर्णिया, फरवरी 27 -- श्रीपुर मिलिक पंचायत के मोतीचक गांव में बुधवार की संध्या हुए चर्चित बुद्धन मंडल हत्याकांड मामले में पुलिस ने 10 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक के परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर भवानीपुर थाना में हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई तेज कर दी है। मृतक बुद्धन मंडल के भतीजे अधिवक्ता राजकुमार द्वारा भवानीपुर थानाध्यक्ष को दिए गए आवेदन में पांच लोगों पर हत्या करने तथा पांच अन्य पर हत्या में सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। बुद्धन मंडल हत्याकांड में राजेश मंडल उर्फ रामानंद मंडल, चन्द्रशेखर मंडल उर्फ शेखर मंडल दोनों पिता लक्ष्मी मंडल, रौशन कुमार मंडल, भूषण मंडल दोनों पिता शेखर मंडल एवं सुभाष कुमार मंडल पिता महेंद्र मंडल को हत्या का मुख्य आरोपी बनाया गया है। वहीं दिलीप मंडल, सुनील मंडल, ...