फरीदाबाद, जनवरी 9 -- नूंह। जिले के आकेड़ा थाना क्षेत्र के गांव मेवली में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में मुख्य आरोपी रॉबिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे गुरुवार को सिकरावा मोड़ के पास से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ की तैयारी में जुट गई है। तावड़ू के डीएसपी ने बताया कि अजरू खान राजस्थान के अलवर जिले के बाहादरपुर क्षेत्र के ढाला बासी की ढाणी का रहने वाला था। वह 6 जनवरी को अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेवली गांव पहुंचा था। आरोपियों ने लाठी-डंडे और फरसे से उस पर हमला बोल दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक के रिश्तेदार जावेद के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.