बोकारो, दिसम्बर 23 -- पेटरवार। पेटरवार थाना कांड संख्या 149/23 धारा-302/34 भादवि के तहत फरार आरोपियों के घरों में पेटरवार पुलिस की ओर से इश्तेहार चिपकाया गया। हत्याकांड के जिन आरोपियों के घरों में इश्तेहार चिपकाया गया। उनमें मनसु महतो, उमेश महतो पिता- स्व परन महतो और वीणा देवी पति उमेश महतो सभी साकिन भेलवाटांड, थाना पेटरवार जिला-बोकारो शामिल हैं। मालूम हो कि इस हत्या कांड में इसके पूर्व भी पेटरवार पुलिस ने 7 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि कई आरोपी जमानत पर बाहर है। इस तरह इस कांड में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी पेटरवार पुलिस की ओर से की जा चुकी है। विदित हो कि एक जमीन संबंधित विवाद को लेकर बीते 29-9-2023 को जिले के कसमार थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.