दरभंगा, मार्च 29 -- कुशेश्वरस्थान। नदियामी गांव में चैती दुर्गा पूजा में चाकूबाजी के दौरान गत 26 मार्च की रात में हुए हत्याकांड में मृतक मिथिलेश तांती की मां मुन्नी देवी के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथिमिकी दर्ज की गई है। इसमें सात को नामजद तथा 10 अज्ञात पर आरोप लगाया गया है। मामले मे नदियामी गांव के बाबूजी मुखिया के पुत्र गंगा मुखिया, शंकर मुखिया के पुत्र अंगद मुखिया, सुधीर मुखिया के पुत्र आशिश मुखिया तथा फुलो मुखिया के पुत्र अबोध मुखिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...