हत्याकांड में नामजद सलीम पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी टीम
मोतिहारी, अगस्त 4 -- मधुबन,एसं। उर्स मेले के झूले पर चढ़ने के विवाद में हुए चर्चित शाहफहद खां हत्याकांड में नामजद अभियुक्त मोहम्मद सलीम के न्यायालय में समर्पण करने के बाद मधुबन पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान घटना से जुड़े अहम तथ्यों, साजिश और अन्य पहलुओं का खुलासा हो सकेगा। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस मामले में कुल छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इनमें से पांच आरोपी पहले से जेल में बंद हैं, जबकि कोर्ट में समर्पण के बाद सलीम को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। 10 जून 2026 की रात्रि गुलाब खां गांव में उर्स मेले में शाहफहद खॉ 21 की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना को लेकर युवक के पिता शाहने आलम खॉ ने छह लोगों के विरुद्ध प्राथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.