हत्याकांड में दो नामजद फरार, पुलिस की छापेमारी तेज
खगडि़या, जून 6 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि किसान हत्याकांड में दो नामजदो की गिरफ़्तारी की पुलिस तलाश कर रही है। हालांकि हत्या की घटना के बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के आधा दर्जन नामजदों क़ो गिरफ्तार कर चुकी है। शेष दो नामजदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छपेमारी कर रही है। उल्लेखनीय है कि गत पहली जून की रात अपराधियों ने आम चोरी करने के आरोप में नगर पंचायत परबत्ता वार्ड-14 निवासी अजय दास की हत्या कर बह्मदेव दास बगीचा स्थित बंद पड़े सूखे कुएं में शव क़ो फेंक दिया था। घटना क़ो लेकर मृतक के परिजनों के बयान पर थाना में आठ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने छपेमारी कर घटना के आधा दर्जन नामजदों क़ो गिरफ्तार कर लिया। इधर प्रभारी थानाध्यक्ष सुमंत कुमार ने बताया कि शेष फरार नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.