दरभंगा, मार्च 3 -- गौड़ाबौराम। जमालपुर थाने के झगरुआ में गत रविवार को ईंट चोरी के विवाद में एक अधेड़ की हत्या के मामले में पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में दो महिलाएं व दो युवक शामिल हैं। इस घटना के बाद गांव में एतिहात के तौर पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, एसडीएम शशांक राज, डीएम कौशल कुमार, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के साथ डीआईजी मनोज कुमार तिवारी भी झगरुआ पहुंचे और स्थिति का मुआयना कर मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने कहा कि अफवाह फैलाने वाले को बख्शा नहीं जायेगा। इधर, जमालपुर पुलिस ने हिंसक झड़प में मृत अब्दुल सलाम की पत्नी के बयान के आधार पर एक पक्ष के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ जमालपुर थाने में एफआईआर दर्ज किया है। इनमें से चार ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.