बेगुसराय, मार्च 17 -- साहेबपुरकमाल। अपराधियों द्वारा थाना क्षेत्र के कुरहा निवासी मो. इस्लाम के पुत्र मो. वकील की बर्बर पिटाई कर हत्या कर देने के मामले में आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर गंभीर है। शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...