उन्नाव, दिसम्बर 27 -- उन्नाव। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कुसुंभी गांव के रहने वाले विमलेश हत्याकांड मामले में पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपित को नवई मोड़ के पास से गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। पुलिस से आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट आदेश पर पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है। कुसुम्भी गांव निवासी विमलेश की मौत के मामले में फरार चल रहे पत्नी के हत्यारोपी प्रेमी अजय कुमार पुत्र मुन्नीलाल निवासी सुभाष नगर थाना मलीहाबाद जनपद लखनऊ को मुखबिर सूचना पर नवई मोड़ के पास से पुलिस ने पकड़ा। उसके पास से एक मोबाइल और बाइक बरामद हुई है। थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि हत्यारोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसको जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.