हाथरस, फरवरी 10 -- हत्याकांड के बाद हमलावरों ने बंद कर लिए मोबाइल पिछले दिनों गुरुवार को जवान की गोली मारकर दी थी हत्या मृतक जवान की बहन ने दर्ज कराया था तेरह लोगों पर मुकदमा मोबाइल फोन बंद होने के कारण नहीं हो पा रही लोकेशन ट्रेस सादाबाद, संवाददाता। पिछले दिनों सादाबाद के गांव बढार चौराहे के निकट हुई जवान की हत्या के मामले में आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। लेकिन हत्याकांड के बाद से ही हमलावरों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए। जिससे हत्या में शामिल हत्यारोपियों को ट्रेस नहीं पुलिस कर पा रही। गुरुवार दोपहर को अखिलेश कुमार पुत्र देवेन्द्र सिंह की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी। जब वो हाथरस न्यायालय से अपनी एक तारीख करके आने घर लौट रहा था। हमलावरों ने बढार चौराहे के निकट उसकी गाड़ी को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग करके उसकी हत्या कर दी। इस माम...