अयोध्या, जून 11 -- अयोध्या, संवाददाता। कैंट थाना क्षेत्र के ककरही बाजार मोहल्ले में राधेश्याम यादव हत्याकांड के बाद परिवार पर एक और संकट आ पड़ा। हत्याकांड के बाद सूने पड़े घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह तब हुई जब मृतक का बेटा घर से कुछ सामान लेने पहुंचा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ककरही बाजार निवासी राधेश्याम यादव की कुछ दिन पूर्व पारिवारिक विवाद में हत्या हो गई थी। राधेश्याम की पत्नी रेनू यादव गंभीर रूप से घायल होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका उपचार चल रहा है। इसी बीच बुधवार और गुरुवार की रात चोरों ने बंद घर को निशाना बना लिया। सूचना पर हसनूकटरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष कैंट संदीप सिंह ने बताय...