बिहारशरीफ, जनवरी 3 -- हत्याकांड के फरार 4 आरोपियों के घरों की कुर्की जब्ती पिछले साल गोली मार हुई थी कृष्णनंदन राम की हत्या अबतक पुलिस दो आरोपियों को कर सकी है गिरफ्तार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला न्यायालय के आदेश पर अरियरी थाने की पुलिस द्वारा कैमरा गांव में कृष्णनंदन राम हत्याकांड मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों के घरों की कुर्की जब्ती की गयी। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। अरियरी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार एवं एसआई प्रवीण चंद्र दिवाकर के नेतृत्व में कार्रवाई की गयी। कृष्णनंदन राम की हत्या पिछले साल 29 जुलाई को उस वक्त कर दी गयी थी, जब वे शेखपुरा कोर्ट में गवाही देकर ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। सीमाना के पास पहले से घात लगाए बैठे हथियारबंद अपराधियों ने पुरानी दुश्मनी के चलते उन्हें ई-रिक्शा से खींच लिया। फिर गोली मार उनकी ...