हत्याकांड के फरार आरोपी के घर की कुर्की-जब्ती
दरभंगा, मई 28 -- शेष नारायण झा,केवटी। थाना क्षेत्र के बरही गांव में पहली पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी तेज नारायण दास के घर पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। थानाध्यक्ष सदन राम के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपी के फूस के घर को उजाड़ दिया गया तथा घरेलू सामान जब्त कर ट्रैक्टर से थाना लाया गया। बताया गया कि तेज नारायण दास अपनी पहली पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गांव की ही रामदुलारी देवी से दूसरी शादी कर फरार हो गया था। कुछ माह बाद गांव लौटने पर पहली पत्नी के साथ विवाद बढ़ गया। इसके बाद 29 नवंबर 2025 को उसकी पहली पत्नी का शव घर में फंदे से लटका मिला था। घटना के बाद से आरोपी तेज नारायण दास और उसकी दूसरी पत्नी फरार चल रहे हैं। पुलिस के अनुसार मामले में लगातार नोटिस और आत्मसमर्पण के निर्देश क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.