हत्याकांड के नामजद आरोपी सहित दो लोग गिरफ्तार
समस्तीपुर, अप्रैल 4 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों से पुलिस ने शुक्रवार की देर रात हत्याकांड के आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया है कि मनियारपुर गांव से हत्याकांड मामले के आरोपी युवक सुनील साहनी के पुत्र रोशन कुमार एवं मारपीट मामले के आरोपी युवक पुरुषोत्तमपुर के उमेश महतो के पुत्र दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं इंस्पेक्टर रणवीर कुमार रावत ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई के लिए समस्तीपुर कोर्ट भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.