हत्याकांड के दोषी को कल सुनाई जायेगी सजा
जमशेदपुर, मई 7 -- जमशेदपुर। एडीजे-2 की अदालत में साकची में हुई कुंदन ठाकुर की हत्या के दोषी विशाल पाल के खिलाफ शुक्रवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई होगी। गुरुवार को बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने अदालत में अर्जी भी दिया है। दोषी अभी हजारीबाग जेल में है। बताया जाता है कि 26 मार्च 2018 को कुंदन एवं विशाल एक साथ घूमने निकले थे। इसके बाद कुंदन लापता हो गया और कुछ दिनों बाद उसका शव नाले से मिला था। पुलिस ने जोगेश्वर ठाकुर के बयान पर केस दर्ज कर विशाल पाल को जेल भेजा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.