बेगुसराय, मार्च 26 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के मोहनपुर पंचायत के किल्ली गांव में मो. वकील की अपहरण कर गोली मारकर व पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में भाकपा माले का पांच सदस्यीय जांच दल गांव पहुंचा। दल में पार्टी जिला सचिव दिवाकर प्रसाद, किसान महासभा जिला सचिव बैजू सिंह, अध्यक्ष नवल किशोर, खेग्रामस जिला सचिव चन्द्रदेव तथा संजय ठाकुर शामिल थे। नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया और घटना की कड़ी निंदा की। जांच दल ने जिला प्रशासन से अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी, आश्रित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा तथा पीड़ित परिवार और अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और कानून का भय समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.