खगडि़या, मार्च 6 -- खगड़िया, नगर संवाददाता शहर की चित्रगुप्तनगर पुलिस ने हत्याकांड मामले में फरार चल रहे सचिन कुमार उर्फ टकला को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताया जा रहा है कि एसपी राकेश कुमार ने सदर एसडीपीओ वन मुकुल रंजन के नेतृत्व में टीम को गठित करते हुए कार्रवाई की तो गुलाब नगर के सचिन कुमार उर्फ टकला को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र के आरओबी पर गत 13 अगस्त की अहले सुबह मॉर्निग वॉक कर रहे एक जमीन कारोबारी को बदमाशों ने गोली मार दीा। जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पूर्व में भी कई बदमाश गिरफ्तार हो चुके हैं। कार्रवाई में चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत कुमार समेत डीआईयू की टीम आदि शामिल थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.