गढ़वा, मई 29 -- गढ़वा। चिनिया थानांतर्गत के मसरा गांव निवासी सुदामा सिंह व उसकी पत्नी चूरामणि देवी को पुलिस ने हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। घटना के संबंध में सुदामा ने बताया कि उसके गांव के जय मंगल सिंह नामक व्यक्ति का उसके पत्नी के साथ अवैध संबंध था। इस बात को लेकर उसे कई बार समझाया गया था। उसके बाद भी वह नहीं मान रहा था। वह अपनी आंखों से दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उसके बाद उसने आक्रोशित होकर जय मंगल सिंह को लाठी से मारपीट कर दिया था। उसके बाद उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद जय मंगल के परिजनों ने स्थानीय थाना में केस दर्ज कराया था। उस आधार पर उनकी गिरफ्तारी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...