जहानाबाद, अप्रैल 5 -- चार लोगों ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण महिला समेत चार के घरों पर चिपकाए गए इश्तहार जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। फरार अभियुक्तों और शराब के धंधेबाजों के खिलाफ की जा रही छापेमारी के क्रम में पुलिस ने पिछले 24 घंटे के भीतर पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया जिसमें हत्याकांड के आरोपित शामिल हैं। इस दौरान पुलिस की दबिश से घबराकर चार लोगों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। फरार एक महिला अभियुक्त समेत चार लोगों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया गया है। रविवार को एसपी अपराजित लोहान के हवाले से यह जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार भेलावर थाने की पुलिस ने लोदीपुर गांव के निवासी नागेश्वर चौधरी को गिरफ्तार किया। वह पूर्व में हुई हत्या के मामले का आरोपित हैं।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त व्यक्ति अपने घर के पास है। त्वरित कार्रवाई के त...