जहानाबाद, सितम्बर 4 -- कड़ौना में धोखाधड़ी मामले का आरोपित बक्सर से गिरफ्तार चोरी के बिजली के तार, मोबाइल फोन और टैब बरामद जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मियों ने छापेमारी कर पिछले चौबीस घंटे के भीतर 18 लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें चार लोगों की गिरफ्तारी हत्या के मामले में की गई है। इसमें पिता - पुत्र भी शामिल हैं।

गिरफ्तार संदिग्ध धोखाधड़ी मामले के एक आरोपित को बक्सर के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लाया गया। एसपी कोटा किरण कुमार के हवाले से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। खबर के अनुसार परस विगहा थाने की पुलिस ने जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के इरकी गांव के निवासी शिवजी उर्फ शिवा प्रसाद को गिरफ्तार किया। बताया गया है उक्त व्यक्ति के विरुद्ध परस विगहा थाने में हत्या का मामला दर्ज था। काको थाने की पुलिस ...