मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिवाईपट्टी थाना पुलिस ने बनघारा गांव के आयुष हत्याकांड में न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को आधा दर्जन आरोपितों के घर पर इश्तेहार चिपकाया। थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि घटना इसी वर्ष 12 जनवरी को हुई थी। ससुर प्रेम कुमार ने अपने दामाद आयुष कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। चार आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...