मोतिहारी, जुलाई 20 -- हरसिद्धि। हरसिद्धि पुलिस ने रविवार को मठ लोहियार पंचायत के छतवानिया टोला में अजय पटेल हत्याकांड के मुख्य प्राथमिक अभियुक्त असलम मियां के घर की कुर्की जब्ती की कार्रवाई की। कुर्की की कार्रवाई में इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ,थानाध्यक्ष सुनील कुमार, दारोगा रंजन मंडल सहित सशस्त्र बल शामिल थे। यह भी पढ़ें- Hajipur News: फरार अभियुक्त के घर की गयी कुर्कीकुर्की की कार्रवाई पुलिस ने उसके घर से बाइक सहित अन्य सामानों को जब्त कर थाने लाई। बताते चलें कि पिछले 8 मई की रात इसी गांव के ध्रुव पटेल के पुत्र अजय पटेल की हत्या प्रेम प्रसंग में तब्बू एवं असलम सहित छह अभियुक्तों ने कर दिया था और शव को उसी के बथान में लाकर गर्दन में रस्सी बांध कर लटका दिया था। सुबह 9मई को घर वालों ने देखा और पुलिस को सूचित किया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने ...