आरा, जून 8 -- शाहपुर। गुजरात पुलिस एसटीएफ और करनामेपुर पुलिस के सहयोग से हत्याकांड के अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उसे गुजरात पुलिस अपने साथ लेकर चली गई। करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार के नेतृत्व मे करनामेपुर पुलिस, गुजरात पुलिस और एसटीएफ की टीम ने ईश्वरपुरा गांव में छापेमारी कर ईश्वरपुरा के भोला सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गुजरात पुलिस भोला सिंह को अपने साथ लेकर चली गई। करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि भोला सिंह गुजरात के सूरत में हत्याकांड का अभियुक्त है, जो 2012 से फरार था। यह भी पढ़ें- हत्याकांड के अभियुक्त को गुजरात पुलिस ले गई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...