हत्याकांड का फरारी अभियुक्त न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
खगडि़या, मई 21 -- अलौली। एक प्रतिनिधि हत्याकांड का फरारी अभियुक्त पुलिस के दबााव में आकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने देते हुए गुरुवार को बताया कि इकलौता नामजद अभियुक्त ज्वालापुर मेघौना गांव के मुकेश सिंह का पुत्र श्रीशांत कुमार पुलिस दबाव में आकर न्यायालय में आत्म समर्पण किया है। उसने ज्वालापुर गांव के ही धर्मेन्द्र कुमार के 12 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार पर क्रिकेट बॉल से मारकर जख्मी किया था। जिसकी बाद में इलाज के दौरान गत जनवरी माह में मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- ताबड़तोड़ छापेमारी से घबराये आरोपी सलमान ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.