बहराइच, मार्च 19 -- बहराइच, संवाददाता। एसपी रामनयन सिंह ने पयागपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को सपा नेता के पिता जगदेव यादव हत्याकांड का खुलासा न किए जाने पर तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने फखरपुर थाने के कुंडासर पुलिस चौकी प्रभारी दीपक सिंह को पयागपुर एसओ की जिम्मेदारी दी गई है। इस मामले में पूर्व में एसओजी की पूरी टीम को लाइन हाजिर कर दिया गया था। पयागपुर थाने के कोट बाजार निवासी जगदेव यादव (47) अपने ताल बघेल स्थित खेत पर 13 जनवरी की रात गए थे। वहां कातिलों ने उनकी धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। इस मामले में हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। किसी को नामजद नही कराया गया था। इस मामले का पुलिस दो माह बाद भी खुलासा नही कर सकी है। एसपी ने पयागपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को इसी के मद्देनजर लाइन हाजिर कर दिया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.