बक्सर, सितम्बर 5 -- नावानगर। सिकरौल पुलिस ने जिगना गांव में छापेमारी कर हत्या के आरोपित लालू कुमार, पिता बहादुर राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2026 में जिगना गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर परिजनों द्वारा एक महिला की हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव बरामद कर मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया था। अन्य प्राथमिकी अभियुक्त उसी समय से फरार चल रहे थे। थानाध्यक्ष दिलीप यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित मृतका का देवर है, जो प्राथमिकी अभियुक्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...