मधुबनी, मई 29 -- बाबूबरही। बाबूबरही थाना कांड सं. 236/26 में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज पीड़ित परिवार ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पिरही गांव निवासी शत्रुघ्न मिश्र, बबीता देवी, प्रशंस पांडे सहित डेढ़ सौ से अधिक ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन में आरोप लगाया गया है कि नाबालिग पुत्र की हत्या मामले में नामजद अभियुक्त गौतम ठाकुर एवं गौरव ठाकुर अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। अभियुक्तों के प्रभाव में आकर अनुसंधानकर्ता एवं थाना प्रशासन मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि कई बार जानकारी देने के बावजूद पुलिस टालमटोल कर रही है। पीड़ित परिवार ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की है। आवेदन की प्रतिलिपि डीएम, पुलिस महानिरीक्षक एवं अन...