हत्याकांड, मारपीट और एनबीडब्ल्यू का आरोपी गिरफ्तार
भागलपुर, मई 19 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर में 25 फरवरी को हुए 22 वर्षीय अभिषेक हत्याकांड मामले पुलिस ने उसी गांव के गजाधर यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि अभिषेक का शव उसके घर से सौ मीटर दूर स्थित बासा के पास अमरूद के पेड़ से लटका मिला था। वहीं बिहपुर पुलिस ने मिल्की गांव से मारपीट घटना के आरोपी मो. इमाम व सोनवर्षा से गैरजमानतीय वारंटी अनिल राय को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया तीनों को पुलिस अभिरक्षा में मंगलवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- बिन्द में मारपीट के 3 आरोपित धराये
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.