उरई, मार्च 27 -- कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार रात को पत्नी को किसी गैर मर्द के साथ देख आपा खो बैठे पति द्वारा प्रेमी की हत्या कर जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले दंपति और एक अन्य के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मंगलवार की रात को कैलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ब्यौना राजा रोड पर जले हुए हालत में मिले शव की पहचान अमित कुमार के रूप में करने के बाद कैलिया थाना पुलिस ने मृतक के पिता गिरजा शंकर निवासी उमरीपुरा थाना रेंडर की तहरीर पर पति कुलदीप दोहरे और उसकी पत्नी शीतला के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने अब दोनों की तलाश शुरू कर दी। हत्या की असल वजह पुलिस जांच में सामने आई है वो प्रेमी अमित जाटव संग अपनी पत्नी शीतला को देखना थी। उसके बाद पति कुलदीप ने क्रूरता से पहले प्रेमी की हत्य...