देहरादून, फरवरी 13 -- देहरादून। नेताजी संघर्ष समिति ने राजधानी में आए दिन हो रही हत्या की वारदातों पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त की है। समिति के उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल और प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी ने शुक्रवार को कहा कि शांत कहे जाने वाले देहरादून में लगातार हो रहे अपराधों से आम जनता भयभीत है। अब हर व्यक्ति खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है, जो कि गंभीर विषय है। नेताओं ने प्रदेश सरकार से कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने की मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया कि सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक चौराहे पर पुलिस पिकेट बढ़ाई जाए और सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं, ताकि वारदात होने पर अपराधी कानून की पकड़ से बच न सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.